पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु की गले से सोने की चेन अज्ञात व्यक्ति द्वारा छीन्ने का मामला सामने आया है। एमडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट निवासी अजय परिवार सहित शनिवार दोपहर करीब 1 बजे माता मनसा देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से लगभग 1.5 तोले वजन की सोने की चेन झपटी ली। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया है। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है ताकी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।