पंचकूला। शारदीय नवरात्र मेले के सातवें दिन रविवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने 28.07 लाख का चढ़ावा आया। माता मनसा देवी मंदिर में 57,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में 22.32 लाख रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 5.48 लाख और चंडीमाता मंदिर में 26 हजार 430 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी मंदिर में चांदी के 31 नग और काली माता मंदिर कालका में चांदी के 44 नग भी दान स्वरूप अर्पित किए गए ।