फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खंभे, पेड़ और बोर्ड हटाने के लिए खोदा जाएगा 25 किमी का साइकिल ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की ओर से पांच साल पहले छह करोड़ की लागत का 25 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक बनाया गया था। इस ट्रैक को बनाते वक्त बिजली के खंभे, बोर्ड और पेड़ नहीं हटाए गए। इस कारण साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाने में लोगों को परेशानी होती थी। यही नहीं कई बार साइकिल सवारों के चोटिल होने के मामले भी सामने आते रहे हैं। पेड़ों की टहनियां ट्रैक पर लटकती है। साइकिल चलाने वक्त खंभे से टकराकर चोट लगने का खतरा रहता है। अब पांच साल बाद अधिकारियों को साइकिल ट्रैक को दुरुस्त की करने के लिए दोबारा सर्वे करने की याद आई है। वह भी तब जब यह प्रोजेक्ट बंद होने की कगार पर है। क्यों अधिकतर साइकिलें खराब हैं और इसके संचालन की प्रक्रिया भी लंबे समय से बंद है।
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम की ओर से सेक्टर-5 की मेन रोड में बनाए गए साइकिल ट्रैक पर बिजली के खंभे व बिना छंटाई के पेड़ लगे हैं। यही हालात चंडीमंदिर एरिया के दूसरी तरफ सेक्टर- 1, 5, 6, 7 और 12ए पर हैं। इन इलाकों में बने ट्रैक पर खंभे भी जस के तस हैं। अब नगर निगम पेड़ हटाने के लिए दोबारा इस ट्रैक को खोदने की तैयारी कर रहा है।

बिना प्लानिंग ट्रैक बनाने से फेल हो रहा प्रोजेक्ट
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने कहा कि साइकिल ट्रैक शहर में बिना प्लानिंग के बनाए गए हैं। अब इन्हें फिर से खोदा जाएगा और टेंडर में पैसे खर्च किए जाएंगे। शहर में साइकिल प्रोजेक्ट बंद होने की कगार पर है। इससे शहर के युवाओं में निराशा है।
विज्ञापन



शहर में सभी जगह पर साइकिल ट्रैक का निरीक्षण करवाया है। कई जगह खंभे हटाए हैं। जहां भी खंभे, बोर्ड और पेड़ लगे हैं जल्द हटाए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

-आरके सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें