मां के ड्यूटी से लौटने पर अंदर से बंद मिला दरवाजा, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित आशियाना में बुधवार को 22 वर्षीय युवक लखन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब उसकी मां ड्यूटी से शाम करीब पांच बजे घर लौटी। दरवाजा अंदर से बंद था और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
परिजनों के अनुसार, रिश्तेदारों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई। अंदर लखन फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।