फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें खाली, बढ़ सकती है दाखिले की तारीख

Mon, 12 Aug 2013 05:36 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के दोनों कालेजों के कई कोर्स में सीटें खाली रहने की वजह से दाखिले की तारीख 20 अगस्त तक बढ़ाई जा सकती है। प्रोफेसरों की मानें तो दोनों ही कालेज ने एडमिशन की तारीख बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से आग्रह किया है। यदि वहां से मंजूरी मिल जाती है तो 20 अगस्त तक लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कालेज सेक्टर-1 में मास्टर्स डिग्री के लिए कई कोर्स में सीटें खाली है। एमए अंग्र्रेजी में 20, एमए पॉलीटिकल साइंस में 20 और एमए साइकोलॉजी में 20 सीटें खाली हैं। मॉस कम्युनिकेशन विभाग के प्रोफेसर अद्वितीय खुराना ने बताया कि मास कॉम में 40 में अभी तक मात्र 20 सीटें भरी हैं। इसके अलावा बीए में भी सीटें 105 सीटों में भी काफी सीटें खाली हैं। वहीं, प्रिंसिपल डा. एसपी सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के निर्देश के बाद ही फिर से दाखिले शुरू किए जाएंगे। उधर, गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स सेक्टर-14 में बीए में अभी 60 सीटें खाली है और छात्राएं एडमिशन के लिए रोजाना चक्कर काट रही हैं। यदि यूनिवर्सिटी से दाखिले की तिथि बढ़ाने की मंजूरी मिल गई तो दाखिले से चूके विद्यार्थियों को फिर से मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें