पंचकूला। सेक्टर 20 स्थित गांव फतेहपुर में एक बाप सात साल तक अपनी बेटी से रेप करता रहा। शुक्रवार रात युवती ने एक महिला की मदद से पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रेप व धमकी देने का मामला दर्ज हो गया है। फिलहाल आरोपी पिता फरार है।
19 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, सात साल पहले उसके पिता उसे छत पर लेकर गए और उससे रेप किया। रेप के बाद पिता ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। इस घटना के दो महीने के बाद उसने फिर घर पर अकेला पाकर से रेप किया। इसके बाद से यह सिलसिला चलता रहा। कुछ दिन पहले उसने यह बात अपनी मां को बताई। इस पर घर में झगड़ा शुरू हो गया। मां का पिता से झगड़ा हुआ, लेकिन उसने पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं दी। इसके बाद भी पिता ने उसके साथ रेप की कोशिश की। पुलिस ने लीगल एड क्लीनिक की महिला एडवोकेट शैलेंद्र कौर व एडवोकेट मनबीर सिंह राठी को बुलाया और उनके सामने युवती के बयान दर्ज कराए। एडवोकेट राठी के मुताबिक, शनिवार सुबह अदालत में युवती के सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज हुए। सेक्टर-20 पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर नेहा ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है।
गांव में इस तरह की चर्चा
इस घटना के बाद से गांव में एक दूसरी भी चर्चा है। ग्रामीणों के मुताबिक दो से ढाई महीने पहले युवती अपने प्रेमी के साथ घर पर पकड़ी गई थी। युवती अपने प्रेमी के साथ शादी पर अड़ी थी। इस बात से बदला लेने के लिए उसने अपने पिता पर ये आरोप लगाए हैं। फिलहाल सच्चाई क्या है? इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है।