फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मनसा देवी मेले की तैयारियां शुरू

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी में 11 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मुख्य प्रशासक आशिमा बराड़ ने वीरवार को श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं देने और प्रबंधों की समीक्षा की। बैठक में बराड़ ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली व्यापक सुविधाओं एवं कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने बिजली के तार की उचित व्यवस्था के लिए मौके पर एक कमेटी का गठन किया। इसके साथ-साथ उन्होंने दुकानदारों की ओर से कूड़ा-करकट इधर-उधर न फेंकने की बजाय वहां रखे डस्टबिन में गिराने, उचित नापतोल और अच्छी गुणवत्ता वाले पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए भी कमेटी गठित की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे मेले के दौरान लगाए जाने वाले पुलिस नाकों की सूची एवं बनाए गए प्लान बोर्ड को उपलब्ध करवाएं ताकि पुलिस इंस्पेक्टर एवं बोर्ड द्वारा लगाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों के आपसी तालमेल से दौरे किए जा सकें। उन्होंने पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान लगाए गए ड्यूटी इंचार्जों की सूची मोबाइल नंबर सहित बोर्ड को देने के लिए कहा। मेले में मंदिर की सम्पत्ति की सुरक्षा के दृष्टिगत माता मनसा देवी और कालका काली माता मंदिर परिसर में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर व व्यापक पुलिस बल एवं होमगार्ड जवानों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए। बैठक में एसडीएम शरणदीप कौर बराड़, नगराधीश वंदना दिसोदिया, संपदा अधिकारी अधिकारी हुडा अश्वनी शर्मा, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीपी दत्ताना, एसएस हुड्डा और ईओ ओपी सिहाग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन इंतजामों को करने के निर्देश
1. चिकित्सा सुविधा, मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस वैन और अॅाक्सीजन की उपलब्धता 24 घंटे सुनिश्चित की जाए।
2. एक डिस्पेंसरी खोली जाएगी। इसमें नि:शुल्क दवाओं के साथ दो से तीन बेडों की व्यवस्था होगी।
3. सामान्य अस्पताल सेक्टर छह व मनीमाजरा डिस्पेंसरी में विशेष बेडों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
4. प्रतिदिन सायं मच्छरों और मक्खियों को दूर भगाने के लिए फॉगिंग मशीन से धुआं छोड़े जाने की व्यवस्था करें।
5. दुकानों पर बिकने वाले खुले प्रसाद और खाने पीने की वस्तुओं की फूड इंस्पेक्टर स्वयं जांच करें।
6. मेले में आयोजित होने वाले भंडारे की गुणवत्ता को विशेष तौर पर चेक किया जाए।
7. पंचकूला से बाहर आने और जाने के लिए व मंदिर तक मेले के दौरान विशेष बसें लगाई जाएं।
8. काली माता मंदिर और कालका से गुजरने वाली बसों की सूची बोर्ड को दी जाए।
9. आटा, घी, चीनी, चावल के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और कान्फेड द्वारा उचित मूल्य पर दुकानें खोली जाएं।
10. दुग्ध विकास निगम की ओर से ताजे दूध और आईसक्रीम तथा दुग्ध उत्पादों की स्टाल लगाई जाएं।
11. जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 120 अस्थाई शौचालयों और पार्किंग एरिया में पीने के पानी के टैंकरों की विशेष व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें