फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी सीरीज के फैंसी नंबरों के लिए होगी जंग

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में एक बार फिर गाड़ियों के फैंसी नंबरों के लिए जबरदस्त जंग होगी। जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने पीबी65 टी सीरीज के नंबरों की नीलामी की योजना बनाई है। नीलामी दिसंबर में होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, विभाग ने बोली के नियमों को थोड़ा सख्त बना दिया है। ताकि बोली को कामयाब बनाया जा सके।
विज्ञापन

जिला ट्रांसपोर्ट विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फैं सी नंबरों की खुली नीलामी सात दिसंबर को जिला ट्रांसपोर्ट आफिस में होगी। बोली में शामिल होने के लिए लोगों को पंसदीदा नंबर के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन पांच सितंबर तक हाेंगे। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बोली में शामिल किए गए नंबर की रिजर्व की कीमत का आधे का डिमांड ड्रॉफ्ट जमा कराना होगा। उसके बाद ही वह बोली में शामिल हो पाएंगे। विभाग ने साफ किया है कि बोली वाले दिन जिस व्यक्ति ने किसी नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया होगा। उसे वहां पर हाजिर रहना होगा। वरना विभाग द्वारा उसके डिमांड ड्रॉफ्ट को जब्त कर लिया जाएगा। विभाग ने अपने नियमों में साफ किया है कि जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली लगाएगा। उसे ही नंबर अलॉट किया जाएगा। नंबर जीतने वाले व्यक्ति को सात दिनों में सारी औपचारिकताएं पूरी कर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर संबंधित व्यक्ति ऐसा नहीं करता है, तो उक्त नंबर बोली में दूसरे नंबर पर रहने वाले व्यक्ति को अलॉट कर दिया जाएगा।

बॉक्स
इन नंबरों की होगी नीलामी

नंबर रिजर्व कीमत
0001 50000
0002 से 0009 10000
0007, 0009 10000
0010 से 0100 3000
0101 से 9999 1000


बॉक्स
एस सीरीज में गिरा था ट्रिपल जीरो क्रेज
जिला ट्रांसपोर्ट विभाग को पीबी65एस सीरीज की नीलामी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस दौरान दो बार इसी सीरीज के नंबरों की नीलामी की गई थी। 15 सितंबर को ट्रिपल जीरो वाले नंबरों पर लोगों ने काफी कम कीमत लगाई थी। जबकि दो अक्षरों वाले नंबरों काफी ऊंची कीमत पर बिके थे। इसके बाद दो नवंबर को दोबारा इसी सीरीज के नंबरों की नीलामी हुई। इसमें 0001 करीब 4.95 लाख में बिका। बाकी ट्रिपल जीरो वाले नंबर 80 हजार से नीचे रहे थे। वहीं, दो अंकों वाले नंबर इस बार भी बढ़िया बिके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें