फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक दबाव में हैं नर्सें

Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में स्टाफ नर्सों की भारी कमी है। वार्डों का हाल यह है कि 50 मरीजों की जिम्मेदारी सिर्फ एक नर्स पर है। इमरजेंसी वार्ड की स्थिति और गंभीर है। यहां तीमारदार ग्लूकोज की बोतल उठाए आम देखे जा सकते हैं। अत्यधिक काम के दबाव में नर्सें भी चिड़चिड़ी हो रही हैं। अस्पताल में मौजूदा समय में करीब 100 स्टाफ नर्सें हैं। इनमें से 10 नर्सों की जिम्मेदारी अस्पताल की निगरानी करने में रहती है, जबकि कुछ नर्सों की ड्यूटी वार्ड, आपरेशन थिएटर, इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी में लगाई गई है।
विज्ञापन

एक नर्स के जिम्मे 50 मरीज
अस्पताल के ग्राउंड, सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर वार्ड हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर रहते हैं, जबकि यहां पर केवल दो ही नर्सों की ड्यूटी रहती है। मरीजों की संख्या के मुताबिक एक नर्स पर 50 मरीज हैं।
इमरजेंसी ओपीडी
इमरजेंसी ओपीडी में दो स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां पर रोजाना 200 से अधिक मरीज आते हैं। कई बार सीरियस मरीजों के लिए नर्सों को माइनर ओटी में भी जाना पड़ता है। इसके अलावा दवाइयां, इंजेक्शन, मेडिकल के लिए लाए जाने वाले लोग और रेफर काम करने का काम भी इन्हीं पर होता है।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में
इमरजेंसी वार्ड में भी दो ही स्टाफ नर्सों की ड्यूटी है। इन पर वार्ड के साथ ही कुछ ही घंटे के लिए अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों की भी जिम्मेदारी होती है।
रजिस्ट्रेशन में ड्यूटी
जांच के लिए अस्पताल के कमरा नंबर पांच में रुपये जमा कराए जाते हैं। यहां पर भी स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
ट्रेनिंग नर्सों पर जिम्मेदारी
अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग छात्राओं से भी इमरजेंसी और वार्ड में आने वाले मरीजों को काफी सहायता मिलती है।
मानसिक तनाव में नर्सें
नाम न छापने की शर्त पर स्टाफ नर्सों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन पर मरीज देखने के साथ ही पेपर वर्क काफी करवाया जाता है। इससे खासा मानसिक तनाव रहता है।
विज्ञापन

कोट्स
अस्पताल में स्टाफ नर्सों की कमी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है जल्द ही कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
-डा. उषा गुप्ता, पीएमओ, जनरल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें