फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी साइन से 99 साल की लीज डीड बनाई, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाप, बेटे और बहू ने मिलकर एक प्लॉट मालिक के फर्जी साइन कर 99 साल की लीज डीड बनवा दी। यही नहीं, फर्जी कागजात के आधार पर बिजली कनेक्शन लिया, जीएसटी नंबर जारी करवाया और प्लॉट को सबलेट भी कर दिया। करीब सात साल बाद जब असली अलॉटी को इसकी भनक लगी तो उन्होंने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों कृष्ण कुमार, भरत कुमार और रुचि गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच इकॉनोमिक क्राइम विंग को सौंपी गई है।
विज्ञापन



असली मालिक बोला–कभी मिले ही नहीं



शिकायतकर्ता बलराज अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 का यह प्लॉट उन्हें 15 साल तक कोर्ट केस लड़ने के बाद 2011 में एचएसवीपी से अलॉट हुआ था। उनके पास सभी ऑनरशिप डॉक्यूमेंट्स मौजूद है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी इन आरोपियों से नहीं मिले और न ही कभी किसी लीज डीड पर साइन किए।
फर्जी डॉक्यूमेंट्स से पूरा खेल



आरोपियों ने फर्जी सिग्नेचर और नकली डॉक्यूमेंट्स के आधार पर न सिर्फ 99 साल की लीज डीड बनवाई बल्कि उसी आधार पर बिजली कनेक्शन और जीएसटी नंबर भी ले लिया। पुलिस को सबूत के तौर पर शिकायतकर्ता ने अलॉटमेंट लेटर, फर्जी लीज डीड, सबलेट एग्रीमेंट, बिजली बिल और जीएसटी की कॉपी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें