फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला-कालका में पहले दिन 92 ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए शुक्रवार को जिले के दोनों हलकों पंचकूला और कालका में फार्म-12डी भरने वाले मतदाताओं के मतदान की शुरूआत हुई। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. यश गर्ग ने दी है। शुक्रवार को पंचकूला में 41 और कालका में 51 लोगों ने मतदान किया। इस प्रकार 147 में से 92 लोगों ने मतदान कर दिया है। पंचकूला में शनिवार को भी मतदान होगा। यहां 55 लोग मतदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि फार्म-12डी के अंतर्गत 85 वर्ष से ऊपर की आयुवर्ग के बुजुर्ग और 40 फीसदी से ऊपर के दिव्यांगजन ने घर से बैलेट पेपर पर वोट डालने के लिए आवेदन करना था। इसके लिए उस वार्ड के संबंधित बीएलओ ने घर-घर जाकर बुजुर्गों और दिव्यांग से आवेदन लिया। डा. यश गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा के 51 वोटरों ने 12डी फार्म का आवेदन किया है। इनमें 26 दिव्यांग और 25 बुजुर्ग शामिल हैं। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी कालका राजेश पुनिया ने फाॅर्म 12डी के आवेदकों का मतदान करवाने के लिए चार टीमों का गठन किया। चारों टीमों ने अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं के घर पर जाकर मतदान करवाया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बताया कि पंचकूला विधानसभा में 96 वोटरों ने 12डी के आवेदन किया है, इनमें आठ दिव्यांग और 88 बुजुर्ग शामिल हैं। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचकूला गौरव चौहान ने फार्म 12डी के आवेदकों का मतदान करवाने के लिए तीन टीमों का गठन किया। तीनों टीमों ने पहले दिन अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से मतदान करवाया।
विज्ञापन

28 सितंबर को यहां जाएंगी टीमें
उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को दूसरे दिन टीम नंबर एक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1, पंचकूला से सेक्टर-4 पंचकूला, सेक्टर-5 पंचकूला, सेक्टर-6 पंचकूला से मतदान करवाने के उपरांत वापस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला आएगी। उन्होंने बताया कि टीम नंबर दो राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला से सेक्टर-11 पंचकूला, सेक्टर-12 पंचकूला, सेक्टर-12ए पंचकूला, सेक्टर-14 पंचकूला, सेक्टर-19 पंचकूला से मतदान करवाने के उपरांत वापस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला आएगी। उन्होंने बताया कि टीम नंबर तीन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला से खड़ग मंगोली, सेक्टर-20 पंचकूला, गांव फतेहपुर, सेक्टर-21 पंचकूला, गांव महेशपुर पंचकूला से मतदान करवाने उपरांत वापस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें