फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल इंफ्रा का एक करोड़ का चेक नगर निगम ने अपने अकाउंट में लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने अकाउंट में लगाया टाल इंफ्रा का एक करोड़ का चेक
विज्ञापन

चेक बाउंस हुआ तो कंपनी का ठेका रद्द करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में 25 पेड पार्किंग चलाने वाली कंपनी आर्या टोल इंफ्रा लिमिटेड का दिया एक करोड़ रुपये का चेक नगर निगम ने अपने अकाउंट में शुक्रवार को डलवा दिया है। यदि शनिवार तक नगर निगम के अकाउंट में पैसे नहीं आए या चेक बाउंस हुआ तो सोमवार को ठेका खत्म करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। नगर निगम को कंपनी ने कुछ दिनों पहले 50 लाख रुपये से कुछ कम की राशि जमा कराई है।
कंपनी को पार्किंग ठेके की 2.87 करोड़ की किस्त बीते आठ फरवरी तक नगर निगम में जमा करानी थी, लेकिन कंपनी ने यह रकम जमा नहीं कराई। अब दोबारा कंपनी के अधिकारियों ने एडिशनल कमिश्नर तिलक राज को शपथ पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार को एक करोड़ रुपये जमा करवा देंगे। चेक बाउंस नहीं होगा।
विज्ञापन

आर्य टोल इंफ्रा लिमिटेड को नगर निगम के पास 25 दिसंबर 2018 को 3.69 करोड़ रुपये ठेके के तिमाही किस्त के रूप में जमा कराने थे। इसमें से कंपनी ने अब तक 1.17 करोड़ रुपये ही जमा कराए हैं। ड्यू डेट पर राशि जमा कराने पर एक सप्ताह का ग्रेस पीरियड मिलता है, लेकिन अब ग्रेस पीरियड भी समाप्त हो चुका है। कंपनी पर तीन जनवरी के बाद 18 प्रतिशत का पैनल इंस्टरेस्ट लगाया गया है। कंपनी ने भुगतान के लिए आठ फरवरी तक का समय मांगा था, जो अब पूरा हो चुका है। इस मांगे गए समय में भी कंपनी ने नगर निगम को राशि जमा नहीं कराई।

जुलाई में भी दिया था ठेका रद्द करने का नोटिस
नगर निगम ने आर्य टोल इंफ्रा लिमिटेड को 7 जुलाई 2018 को भी ठेका रद्द करने का नोटिस दिया था। यदि कंपनी ने समय पर राशि जमा नहीं कराई तो एक बार फिर जुलाई वाली स्थिति आ सकती है। नगर निगम ने 9 जुलाई 2018 को पार्किंग का पजेशन अपने हाथों में ले लिया था। नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ कंपनी अदालत चली गई थी। अदालत के आदेश पर 11 जुलाई को पार्किंग का पजेशन देने को कहा गया था। इसके साथ ही किस्त जमा कराने की शर्त भी लगाई थी।
विज्ञापन


कोट...
हमने एक करोड़ रुपये का चेक शुक्रवार को नगर निगम के अकाउंट में लगा दिया है। यदि अकाउंट में पैसे आ गए तो ठीक है। यदि चेक बाउंस हुआ तो सोमवार को ठेका रद्द करने की कार्रवाई शुरू होगी। पहले कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई होगी।
- तिलक राज, एडिशनल कमिश्नर, नगर निगम चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें