फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री स्मृति जुबिन इरानी राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रास्पेक्टस लांच करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री करेंगी एनआईएफडी के प्रास्पेक्टस लांच करेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी 16 फरवरी को सुबह11 बजे पंचकूला के सेक्टर-एक स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सभागार में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान का प्रास्पेक्टस लांच करेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए महानिदेशक तकनीकी शिक्षा हरियाणा ए श्रीनिवास ने बताया कि निफ्ट के इस कार्यक्रम में हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। महानिदेशक ने बताया कि निफ्ट संस्थान को इसी वर्ष के सत्र से शुरू किया जाएगा। पंचकूला के मल्टीस्किल डेवलपमेंट सेंटर सेक्टर-26 में अस्थाई कक्षाएं लगाई जाएगी। संस्थान में पांच विभिन्न कोर्सों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक कोर्स में 30 विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। फैशन क्लोथिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिजाइन डेवलपमेंट फॉर इंडियन एथनिक वीयर, फैशन एंड मीडिया कम्युनिकेशन, टेक्सटाइल फॉर इंटीरियर एंड फैशन तथा फैशन नीट वियर प्रोडक्शन एंड टेक्नोलॉजी विषयों में विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगें। उन्होेंने बताया कि राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के नए भवन का निर्माण पंचकूला के सेक्टर-23 में किया जा रहा है। इस भवन पर लगभग 133 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें