फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग में नहीं पहुंचे कैंथ, फरमीला ने भाजपा पर जताया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटिंग में नहीं पहुंचे कैंथ, फरमीला ने बीजेपी पर जताया भरोसा
विज्ञापन

- पत्र लिखकर फरमीला ने भावावेश में गलत बयानबाजी की कही बात
- भाजपा ने राजेश कालिया की जीत का किया दावा, विरोधी होंगे परास्त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा पार्षदों की एक आवश्यक बैठक सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने की। बैठक में सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन अस्वस्थ होने के कारण शामिल नहीं हो सके। वहीं, भाजपा के बागी पार्षद सतीश कैंथ शामिल नहीं हुए।
पार्टी प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर ने बताया कि बैठक में संगठन महामंत्री ने पार्षदों के साथ 18 जनवरी होने वाले मेयर चुनाव को लेकर चर्चा की। दिनेश कुमार और सांसद किरण खेर ने कहा कि मेयर प्रत्याशी राजेश कालिया पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। पार्टी के सभी पार्षद एक साथ हैं। पार्षदों में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। नगर निगम के सभी पदों पर जीत भाजपा की ही होगी।
विज्ञापन


भाजपा ने कैंथ को वापस आने की दी सलाह
पार्षदों की आवश्यक बैठक में भाजपा के बागी पार्षद बुलाने के बावजूद नहीं पहुंचे। सूत्रों की मानें तो कैंथ अपनी उम्मीदवारी फाइनल करने को लेकर सांसद खेर और संजय टंडन से जरूर मिलने गये। इस दौरान दोनों से लंबी बातचीत भी की। बताया जाता है कि कैंथ ने कहा है कि उन्हें उम्मीदवार बनाया जाए, तभी पार्टी में वापस लौटेंगे। इस पर पार्टी नेताओं ने साफ कर दिया कि राजेश कालिया ही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। उन्हें किसी भी कीमत पर प्रत्याशी नहीं बनाया जा सकता है। दोनों नेताओं ने कैंथ से अनुशासित कार्यकर्ता की तरह काम करने के साथ ही पार्टी में वापस आने की बात कही है। अगर कैंथ वापस नहीं आते हैं तो मेयर चुनाव के बाद पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

समर्थन में लेटर भी लाए थे कैंथ
बताया यह भी जाता है कि कैंथ अपने समर्थन में कुछ भाजपा पार्षदों का हस्ताक्षर युक्त लेटर भी अपने साथ लाए थे। इसमें फरमीला का नाम भी शामिल रहा है, लेकिन भाजपा नेताओं से उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन


फरमीला ने रखा अपना पक्ष
भाजपा पार्षद फरमीला ने एक पत्र में बताया है कि उन्हें भाजपा पर पूरा विश्वास है। वह भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी से अलग कभी नहीं हो सकती हैं। भावावेश में उन्होंने बागी पार्षद सतीश कैंथ के नामांकन में अपने हस्ताक्षर किए हैं। पार्टी ने जो निर्णय किया है, उसके मुताबिक वह पार्टी प्रत्याशी राजेश कालिया के साथ हैं। राजेश के समर्थन में ही वोटिंग करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें