ट्राइसिटी की गोल्फर अमनदीप तीसरे स्थान पर काबिज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
वुमन प्रो गोल्फ टूर-2017 के दूसरे राउंड के बाद भी ट्राइसिटी की गोल्फर अमनदीप डराल तीसरे स्थान पर बनी हुईं हैं। वहीं दिल्ली की वाणी कपूर बढ़त बनाते हुए टॉप पोजीशन पर पहुंच गईं हैं। पहले राउंड में टॉप पोजीशन पर चल रही गौरिका दूसरे राउंड के बाद अंकिता के साथ संयुक्त रूप दूसरे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट तमिलनाडु के गोल्फ कोर्स पर खेला जा रहा है। इसमें देशभर से टॉप रैंकिंग की महिला गोल्फर्स हिस्सा ले रही हैं। ट्राइसिटी से गोल्फर अमनदीप डराल और सानिया शर्मा गुरसिमर हिस्सा ले रही हैं।
टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में दिल्ली की वाणी कपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70,71 के साथ कुल 141 अंक बनाते हुए टॉप पोजीशन हासिल की। अंकिता ने 71, 71 के साथ कुल 142 अंक हासिल किए। गौरिका बिश्नोई ने 69 और 73 के साथ कुल 142 अंक हासिल किए। वहीं अमनदीप डराल 71 और 72 के साथ कुल 143 अंकों पर हैं।
-तमिलनाडु में खेला जा रहा वुमन प्रो गोल्फ टूर-2017