चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के 46 नए केस मिले हैं, जबकि 40 मरीज ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 836 रह गई है। रिकवरी दर 98.65 और मृत्यु दर बढ़कर 1.25 प्रतिशत हो गई है।
एक दिन की पॉजिटिविटी दर 0.16 फीसदी रह गई है। इस समय रोजाना 27 हजार के करीब लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को आठ मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें पलवल, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, भिवानी, सिरसा, पानीपत, हिसार और गुरुग्राम में एक -एक मरीज ने दम तोड़ा।