चंडीगढ़। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आएटा) ने सुरिंदर मोहन शर्मा को भारतीय सुपर सीनियर (65+) टेनिस टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इस टीम को स्पेन में 10 से 15 अक्तूबर को खेली जाने वाली वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप 2021 में हिस्सा लेना है। चैंपिनशिप का आयोजन इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की ओर से किया जा रहा है। टीम के कप्तान सुरिंदर मोहन के साथ अन्य खिलाड़ियाें में बीएनएस नेगी, सुरेश मारुति, रमेश शामिल हैं।
देश के टॉप रैंकिंग खिलाड़ी
सुरिंदर मोहन शर्मा पंजाब पुलिस में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। नौकरी के समय और सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी टेनिस में रुचि है। बेहतर प्रदर्शन के चलते वह अपनी आयु वर्ग में मौजूदा समय में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं। 2019 में चीन में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेस्म में टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी रहे। ऑल इंडिया पुलिस टेनिस चैंपियनशिप में अपनी सेवानिवृत्ति तक लगातार चैंपियन रहे।
टेनिस का प्रचार करने में अहम योगदान
सुरिंदर मोहन शर्मा ने अपने कार्यकाल में पंजाब पुलिस में टेनिस का प्रचार करने में कई तरह के प्रयत्न किए। मौजूदा समय में चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) के उपप्रधान के पद हैं। सीएलटीए के टेनिस डेवलपमेंट प्रोग्राम में भी वह अपना सहयोग दे रहे हैं।