फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आकर 8 वर्षीय बच्चे की माैत

Tue, 07 Oct 2025 09:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। गांव गुमानी वाला खुह में गली में खेलते समय 8 वर्षीय करणवीर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांव चक बलोचा (महालम) की बिजली के हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
बच्चे का मंगलवार को गांव के कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने साथियों के साथ गली में खेल रहा था। खेल के दौरान उसकी गेंद छत पर चली गई, जिसे वह उतारने के लिए छत पर गया। इसी दौरान वह एलटी (लो टेंशन) लाइन के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रांसफर से स्विच काटकर बच्चे के शव को नीचे उतारा। बच्चे को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चक बलोचा के सरपंच मलकीत सिंह ने बताया कि घटना के बाद तुरंत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पहले भी कई बार विभाग को लटकी हुई बिजली की तारों के बारे में अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें