फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर, महापौर ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नेपाली वेलफेयर सोसायटी ने श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, रेडक्रॉस सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में मेयर कुलभूषण गोयल मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा नेता तरुण भंडारी विशिष्ठ अतिथि थे। सोसायटी के प्रधान ईशरी प्रसाद शर्मा और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर और संस्था के पदाधिकारियों ने मेहमानों का स्वागत किया। शिविर में 78 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष दुर्गा बहादुर ने बताया कि नेपाली वेलफेयर सोसायटी की ओर से पहली बार रक्तदान शिविर लगाया गया। एक कैंप चंडीमंदिर और एक यादव भवन सेक्टर 12 में आयोजित किया गया। मेयर कुलभूषण गोयल ने सोसायटी और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़कर भाग लें। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष गुप्ता एवं प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। इस अवसर पर चेयरमैन प्रेम बहादुर संतोषी, सचिव हेमनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्गा बहादुर, सहसचिव संजय रायमाजी, राजेंद्र शर्मा, प्रेमलाल शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें