पंचकूला। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 60 मामले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालोें का रिकवरी रेट अभी स्थिर है। यह 94.5 फीसदी पर टिका हुआ है। दो सप्ताह में यह रिकवरी रेट औसतन 1.5 फीसदी तक गिर गया है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में रिकवरी रेट 94.5 फीसदी पर आ गया है। लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले सर्वे में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है। कोरोना के लिए प्रतिदिन पांच सौ से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। यह सैंपल कोविड के लिए बनाए 21 सेंटरों के माध्यम से लगातार लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही मार्केट में भी कोरोना के टेस्ट हो रहे हैं। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है। इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट भी तैयार हो रही है। डा. जसजीत कौर ने बताया कि अमरावती इनक्लेव में तीन, बरवाला में दो, हंगोला में एक, कालका में एक, खेरी में एक, महेशपुर में एक, पिंजौर में सात, सकेतड़ी में एक, सेक्टर-10 में एक, सेक्टर-11 में चार, सेक्टर-12 ए में दो, सेक्टर-15 में चार, सेक्टर-16 में छह, सेक्टर-18 में तीन, सेक्टर-19 में चार, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-21 में पांच, सेक्टर-25 में पांच, सेक्टर-26 में दो, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-4 में एक, सेक्टर-7 में तीन कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं।
पंचकूला में अब 311 कोरोना संक्रमित पहुंचे
पंचकूला। जिले मेें कोरोना के 311 पॉजिटिव मामले बचे हैं। इन मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है। इनको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिससे जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ हो। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि शनिवार को पंचकूला में सिर्फ 77 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 60 मामले पंचकूला के हैं। अब तक 95200 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 9806 कोरोना पाजिटिव मामले आए। इसमें से 7443 मामले पंचकूला के हैं। अब तक कोरोना संक्रमित रोगियों में से 7015 ठीक हो गए हैं।