पिंजौर। पिंजौर-बिटना रोड पर स्थित पूजा मैरिज पैलेस में कोरोना वैक्सीन शिविर एमडी पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा ने अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर पिंजौर के सहयोग से लगाया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लतिका शर्मा, जिलाध्यक्ष बीजेपी अजय शर्मा ने शिरकत कर शिविर का शुभारंभ किया।
आयोजक कृष्ण लाल लांबा ने बताया कि शिविर में 760 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जिसमें 5 गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं। वहीं, दूसरी ओर लतिका शर्मा, अजय शर्मा ने पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा की ओर से आयोजित कैंप की सराहना की। उन्होंने बताया कि लांबा की ओर से आयोजित दो कैंपों में तकरीबन 2 हजार तक लोग वैक्सीनेशन करवा चुके हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर बंतो कटारिया पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शिविर में शामिल रहीं।