फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मेडिकल सेवाएं हाईअलर्ठ पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चिकित्सा सेवाएं हाई अलर्ट पर
विज्ञापन

एडवाइजर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की उच्चस्तरीय मीटिंग
बैठक में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडवाइजर मनोज परिदा ने वीरवार को यूटी सचिवालय में चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल की समीक्षा मीटिंग की। बैठक में किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बलों समेत सभी विभागों को निरंतर सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। एडवाइजर ने शहर में खासतौर पर मेडिकल सुविधाओं को हाई अलर्ट पर रखा है।
मीटिंग में एडवाइजर ने चिकित्सा तैयारी, फायर ब्रिगेड की त्वरित उपलब्धता, सार्वजनिक परिवहन को नागरिक सुरक्षा को लेकर हर पल तैयार रहने को कहा। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। एहतियातन शहर भर के विभिन्न स्थानों पर खासतौर से अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मॉकड्रिल भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा, डीसी मनदीप सिंह बराड़, शिक्षा सचिव बीएल शर्मा, परिवहन सचिव अजय कुमार सिंगला, एसएसपी सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक शशांक आनंद समेत प्रशासन और पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें