फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के बकाया 18 करोड़ देगा पंजाब, तीन किस्तों में बनी सह मति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के बकाया 18 करोड़ देगा पंजाब
विज्ञापन

- पीयू के बोर्ड ऑफ फाइनेंस और पंजाब के अधिकारियों के बीच हुई बैठक
- सालाना बजट के साथ बकाया तीन किस्तों में देने की दलील को पीयू ने माना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
वित्तीय संकट से जूझ रही पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब सरकार की ओर से 18 करोड़ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह रकम छह-छह करोड़ रुपये तीन किस्तों में सालाना बजट के अतिरिक्त दी जाएगी। वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक में पंजाब सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान बकाया रकम किस्तों में देने की दलील दी गई, जिसे पंजाब यूनिवर्सिटी ने मान लिया।
पंजाब की ओर से पीयू को मिल रहे 27 करोड़ के बजट में छह फीसदी की बढ़ोतरी पहले ही तय हो चुकी है। इससे पहले भी पंजाब सरकार के समक्ष बजट बढ़ाने और बकाया रकम जारी करने की मांग की जा चुकी है। पीयू की वित्तीय हालत को लेकर लंबे समय से माहौल गर्माया है। वहीं, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। इसे लेकर फाइनेंस बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। बीते मंगलवार को भी हाईकोर्ट में मामला उठा था कि पंजाब सरकार पीयू के बकाया पैसे कब तक देगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब बनाने के लिए 73 लाख मंजूर
बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मीटिंग में 73 लाख रुपये का बजट लैब बनाने के लिए मंजूर हुआ। उच्च शिक्षण संस्थानों में भारत सरकार के डिजिटल प्रोजेक्ट के तहत ऐसी लैब बनाई जानी हैं, जहां शिक्षा से संबंधित कार्य डिजिटल हो सकें। स्वयं प्रभा लैब के लिए 73 लाख रुपये मंजूर करने के लिए अलावा लॉ विभाग में अतिरिक्त क्लास रूम बनाने के लिए भी 54 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें