फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टंकियां करवाई फुल, फिर पेट्रोल निकाल बनाए बम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की टंकियां करवाई फुल, फिर पेट्रोल निकाल बनाए बम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डेरामुखी को यदि सजा हुई तो उसके बाद आगजनी कैसे करनी है? इसकी तैयारी डेरा अनुयायियों ने पहले ही कर ली थी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में चूंकि पेट्रोल पंपों से खुला तेल मिलने पर कड़ी पाबंदी थी, इसलिए संकट ये था कि आगजनी के लिए पेट्रोल बम कैसे तैयार किए जाएं। मगर इसका तरीका भी डेरासमर्थकों ने निकाल लिया था। जिसके चलते 25 अगस्त को पेट्रोल बम के जरिए तीनों राज्यों में जमकर आगजनी हुई। साथ ही सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी मात्रा में पेट्रोल बम भी बरामद हुए। यह खुलासा पुलिस द्वारा काबू किए गए उन डेरासमर्थकों से पूछताछ के दौरान हुआ है, जिन्हे 25 अगस्त की हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन ने राउंडअप किया था।
ऐसे तैयार किए पेट्रोल बम
पुलिस से पूछताछ में काबू किए डेराप्रेमियों ने बताया कि पेट्रोल पंप खुले में न तो तेल दे रहे थे और न ही डीजल। इसपर युवाओं ने अपनी मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों की टंकियां फुल करवाई और फिर उनमें से पेट्रोल निकाकर कैन्स में भरा गया। जिसे आगे विभिन्न साथियों के पास सप्लाई कर दिया गया। इन साथियों ने बाद में इस तेल से पेट्रोल बम तैयार किए, जिसका इस्तेमाल 25 अगस्त की हिंसा में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा का कहीं नाम मत लेना
राउंडअप किए गए लोगों ने यह भी खुलासा किया उन्हे खास तौर पर निर्देश थे कि जहां भी डेरा समर्थक 25 अगस्त को एकत्रित होंगे। वहां पहले तो अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करनी। दूसरा, कहीं भी ‘पिता जी’ यानी बाबा गुरमीत सिंह का नाम जुबां पर नहीं लाना। मन ही मन में सिमरन करना है और पूछने पर यही बताना है कि वह पंचकूला में खुद अपनी मर्जी से ही एकत्रित हुए हैं, उन्हें किसी ने नहीं भेजा है।

- राउंडअप किए गए डेरामुखी के समर्थकों ने पूछताछ में किया खुलासा
- पेट्रोल पंपों पर खुला पेट्रोल और डीजल मिलना बंद था, इसलिए पेट्रोल बम बनाने को अपनाया ये तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें