चंडीगढ़। पंजाब में वीरवार को 65 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 23 जिलों में फाजिल्का में सबसे अधिक कोरोना के 9 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों की अपेक्षा यहां की संक्रमण दर भी 3 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है। 24 घंटे में राज्य की संक्रमण दर 0.43 प्रतिशत दर्ज की गई है।
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फाजिल्का में 9, लुधियाना और मोहाली में 8-8, जालंधर में 7, अमृतसर, पटियाला और गुरदासपुर में 5-5, बठिंडा में 4, फतेहगढ़ साहिब और मुक्तसर में 2-2 और 10 जिलों में 1-1 कोराना संक्रमित मिले हैं। कोरोना से राज्य में अब तक 17718 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।