सेक्टर-1 स्थित गर्वमेंट को-एड कॉलेज में वीरवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सेक्टर-8 के सहयोग से आयोजित शिविर 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस कैंप का उद्घाटन विधायक डीके बंसल ने किया। सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल के डॉक्टरों की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महादान कर पुण्य कमाया। बंसल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए जोर दिया।
एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी रक्तदान किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 18 साल या इससे ऊपर का कोई भी व्यक्ति तीन महीने के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। इस दौरान कॉलेज स्टॉफ सुशीला मलिक, प्रेमलता, राममेहर, वरुण, जय नारायण व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी रक्तदान किया।