फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसीएफ बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएफ चेन्नई बना मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का विजेता
विज्ञापन

एससीआर की टीम को कांटे की टक्कर में पेनल्टी कार्नर के जरिए 5-4 से मात दी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आईसीएफ चेन्नई मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी को जीतने में कामयाब रहा। वीरवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में आईसीएफ चेन्नई ने एससीआर की टीम को पेनल्टी स्ट्रोक में 5-4 से हरा दिया।
इससे पहले फाइनल मुकाबले के चलते आईसीएफ चेन्नई और एससीआर की टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरीं। मैच में दोनों हाफ के दौरान मुकाबला दो-दो से बराबरी पर छूटा। इसमें एससीआर से मैच के छठे मिनट में श्रैयस ने पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल किया। मैच के 31वें मिनट में एमजी पूनचा ने गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आईसीएफ चेन्नई से मैच के 26वें मिनट और 60वें मिनट में दीपक ने दो गोल किया। मैच में दोनों टीमों की ओर से मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटने पर पेनल्टी कार्नर का सहारा लिया गया।
इसमें आईसीएफ चेन्नई ने एससीआर की टीम को 5-4 से शिकस्त देकर विजेता ट्राफी को अपने नाम किया। विजेता ट्राफी के साथ तीन लाख की इनामी राशि भी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें