फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम: उपायुक्त
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यालय में अधिकारियों से बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के तहत 27 अप्रैल को पंचकूला जिले के मुख्य विद्यालयों से जागरूकता रैली निकालकर शहरवासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ऐसे मतदाताओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिनका जन्मदिवस 12 मई को है।
डॉ. बलकार सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में कार्यक्रमों के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग की और दिशा निर्देश दिए। 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे उपायुक्त सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कति मॉडल स्कूल से रैली को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 9 बजे ही सेक्टर-12 स्थित सार्थक मॉडल स्कूल से अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, सेक्टर-19 स्थित राजकीय विद्यालय से नगराधीश गगनदीप सिंह, सेक्टर-7 स्थित राजकीय विद्यालय से एसडीएम कालका मनीता मलिक, सेक्टर-6 स्थित राजकीय विद्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी जागरूकता रैलियों को रवाना करेंगे। राजकीय विद्यालय अभयपुर, बुढ़नपुर, कुंडी और सेक्टर-17 स्थित राजकीय विद्यालयों से शिक्षा विभाग के अधिकारी ऐसी रैलियों को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पंकज सेतिया ने बताया कि 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे सेक्टर-1 पंचकूला स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में ऐसे मतदाताओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका जन्मदिवस मतदान के दिन 12 मई को है। इस कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ऐसे मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए आवश्यक जानकारी देंगे। इस मौके पर एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा और प्रश्नों के सही जवाब देने वाले मतदाताओं को उपायुक्त सम्मानित भी करेंगे। पंचकूला जिले में 960 ऐसे मतदाता हैं, जिनका जन्मदिवस 12 मई को है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें