फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थ डे: साइकिल चलाएं, शहर बचाएं, धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दें

Sun, 21 Apr 2019 01:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
साइकिलिंग
विज्ञापन
साइकिलगिरी टीम ने शनिवार को अर्थ डे को सेलिब्रेट किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने फार्मल ड्रेस में साइकिल चलाई और पृथ्वी को सुरक्षित और हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान टीम के सदस्य सेक्टर-36 फ्रेगरेंस गार्डन से साइकिल पर निकले। साइकिल पर सवार ग्रुप के मेंबर जनमार्ग से होते डाल्फिन चौक और वहां से मोहाली के एनीस स्कूल पर साइक्लिंग समाप्त हुई। स्कूल में भी अर्थ डे मनाया गया। स्कूल के डायरेक्टर-प्रिंसिपल और बच्चे भी साइकिल से पहुंचे थे।
विज्ञापन


साइकिलगिरी टीम ने इन बच्चों के साथ पूरे सेक्टर में एक साइकिल से चक्कर लगाया। बाद में बच्चों को अर्थ डे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने भी सुझाव दिए कि छोटे-छोटे कदमों की मदद से पृथ्वी को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। बाद में टीम ने बच्चों के साथ पौधरोपण भी किया। इस मौके पर साइकिलगिरी टीम की डा. सुनैना बंसल ने बताया कि सिर्फ साइकिल चलाकर हम लोग पर्यावरण और ग्रीनरी पर कितना बड़ा योगदान दे सकते हैं। आजकल चंडीगढ़ की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।

लोग छोटे-छोटे काम के लिए बड़ी कारों से मार्केट पहुंच जाते हैं। पार्किंग के लिए जगह नहीं बची। ट्रैफिक इतना ज्यादा हो चुका है कि कुछ दूरी चलते ही जाम लगने लगता है, जबकि शहर में बने साइकिल ट्रैक खाली पड़े रहते हैं, इसलिए हम लोगों को साइकिल चलाना चाहिए और दूसरे लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। इस मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की डीएसपी ट्रैफिक सीता देवी, आई स्पेशलिस्ट डॉ. राजन चुघ, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. विजय बंसल, अक्षित, अंकिता मदान, रुचि लखानी, गुरप्रीत कंग सहित कई लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें