फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासे के डर से स्पीकर ने किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
खुलासे के डर से स्पीकर ने किया सस्पेंड
विज्ञापन

खैरा ने लगाया आरोप, स्पीकर का दामाद है अवैध रेत खनन कारोबार में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
आप नेता सुखपाल खैरा ने आरोप लगाया है कि स्पीकर राणा केपी सिंह का दामाद ध्रुव सिंह कंवर रेत के अवैध खनन के कारोबार में शामिल है। स्पीकर को पता चल गया था कि वह सदन में इसका खुलासा करने जा रहे हैं। इसलिए उन्हें पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेस रूम में सिमरजीत सिंह बैंस के साथ पत्रकारों से बात करते हुए खैरा ने कहा कि रेत खनन कारोबार में कांग्रेसी और अकाली मिले हुए हैं। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जब सदन में कहा कि उनके पास रेत कारोबार करने वाले अकालियों के नाम हैं तो उन्होंने खुलासा क्यों नहीं किया। खैरा ने कहा कि स्पीकर के दामाद ध्रुव सिंह कंवर के खिलाफ नंगल में परचा भी दर्ज किया गया था, जिसे रद्द करवाने को वह हाईकोर्ट भी गया था। लेकिन जब उसे लगा हाईकोर्ट ने परचा रद्द नहीं करना है तो उसने अपील वापस ले ली। नंगल थाने में 2014 में परचा दर्ज किया गया था। यह मामला जीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर दर्ज हुआ था। उनके पास सबूत हैं कि यह कंपनी स्पीकर के दामाद ध्रुव की है। बैंस ने कहा कि कांग्रेस ने आते ही लुधियाना के बहुचर्चित सिटी सेंटर स्कैम पर परदा डालना शुरू कर दिया है, जिसमें सीएम भी आरोपी हैं। इस मामले में आरोपियों को ही दोबारा उन्हीं पदों पर तैनात किया जा रहा है। खैरा और बैंस ने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने स्पीकर की चेयर पर कागज फेंके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व सरकार के आखिरी सत्र के दौरान कई कांग्रेसियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हम दोनों को सिर्फ इसलिए पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया ताकि सरकार के खिलाफ कोई आवाज बुलंद न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें