फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी लागू करवाने को हरियाणा ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी लागू करवाने को हरियाणा ने कसी कमर
विज्ञापन

- अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार व रोहतक में पांच रेंज कार्यालय बनाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जीएसटी लागू करने के लिए हरियाणा सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए सरकार ने पांच जिलों अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और रोहतक में पांच रेंज कार्यालय स्थापित किए हैं। यहां संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त (जेईटीसी) को रेंज प्रभारी बनाया गया है।
जेईटीसी (अपील) की अध्यक्षता में अंबाला, रोहतक और फरीदाबाद में तीन प्रथम अपीलीय प्राधिकरण भी होंगे। आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अनुसार, जीएसटी को क्रियान्वित करवाने के लिए हरियाणा प्रतिबद्ध है और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज कार्यालयों में ये जिले होंगे शामिल
- अंबाला रेंज- पंचकूला, अंबाला, जगाधरी, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल होंगे।
- गुरुग्राम रेंज- गुरुग्राम (पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण) और नूंह शामिल होंगे।
- फरीदाबाद रेंज- फरीदाबाद (पूर्व, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण) और पलवल शामिल होंगे।
- हिसार रेंज- हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा एवं जींद शामिल होंगे
- रोहतक रेंज- रोहतक, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, नारनौल और झज्जर शामिल होंगे।

जीएसटी के लिए आ चुके 190234 आवेदन
विभिन्न जिलों में 1,90,234 आवेदक अब तक लॉगइन कर चुके हैं जोकि लगभग 77 प्रतिशत है। इनमें जिला पंचकूला में 84.77 प्रतिशत, जगाधरी में 84.11, जिला रेवाड़ी में 80.97, फरीदाबाद (पूर्व) में 80.65, फरीदाबाद (उत्तर) में 79.40, फरीदाबाद (पश्चिम) में 76.99 और फरीदाबाद (दक्षिण) में 77.95 प्रतिशत, जिला झज्जर में 75.91, गुरुग्राम (पश्चिम) में 79.76, गुरुग्राम (उत्तर) में 77.42, गुरुग्राम (दक्षिण) में 74.52 और गुरुग्राम (पूर्व) में 76.53 प्रतिशत, जिला कुरुक्षेत्र में 79.98, जिला करनाल में 74.84, जिला पलवल में 79.51, जिला महेंद्रगढ़ (नारनौल) में 78.52, जिला सोनीपत में 78.19, जिला कैथल में 70.84, जिला पानीपत में 76.05, जिला भिवानी में 73.03, जिला हिसार में 78.29, जिला रोहतक में 70.67, जिला सिरसा में 77.11, जिला अंबाला में 70.39, जिला नूंह में 72.92, जिला फतेहाबाद में 81.69 और जिला जींद में 62.26 प्रतिशत आवेदक सफलतापूर्वक लॉगइन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें