फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 59 नए मरीज सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के 59 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से 41 केस हैं। वहीं 18 केस बाहर से आए हैं। जिले में अब तक 134 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 133 मरीज घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक मरीज भर्ती है।
विज्ञापन

कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 437 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण अभियान चला रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45509 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44960 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 415 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 637705 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने कहा कि यदि किसी को खांसी, जुकाम हो तो अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 83.9 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 15 से 17 साल के बच्चों का 88.9 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें