फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के 56 नए मरीज सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में वीरवार को कोरोना के 56 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 42 नए मरीज हैं, जबकि 14 केस बाहरी जिलों और राज्यों के हैं। जिले में 172 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। दो मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 170 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 523 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45361 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44774 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 635754 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें।
अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.8 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 15 से 17 साल के बच्चों का 88.5 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें