चंडीगढ़। हरियाणा सरकार पुलिस विभाग के कमांडो विंग में पुरुष कांस्टेबल के 520 पद भरने जा रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। 9 जून को इसकी अधिसूचना जारी होगी। इच्छुक युवा 14 से 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई है।
आयोग ने इच्छुक युवाओं को सलाह दी है कि ऑनलाइन फार्म भरने से पहले वे सभी दिशा-निर्देश को गंभीरता से पढ़ लें। फार्म जमा होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। फार्म के साथ संलग्न दस्तावेज आयोग के मांगने पर उपलब्ध कराने होंगे। सामान्य व आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी एक ही फार्म भरें। एक से ज्यादा फार्म मंजूर नहीं किए जाएंगे।
कुल 520 पदों में 187 सामान्य श्रेणी के लिए, 93 एससी, बीसीए 72, बीसीबी 42, ईडब्ल्यूएस 52, एक्स सर्विसमेन जनरल 37, एक्स सर्विसमेन एससी 11, एक्स सर्विसमेन बीसीए 11 व एक्स सर्विसमेन बीसीबी के लिए 15 पद आरक्षित हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए प्लस टू पास होना जरूरी है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को सौ व आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन फीस भरनी होगी।