अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत राशि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष में जुलाई माह तक 518.81 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस योजना से राज्य भर में 7 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इससे वे अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी कर पा रही हैं।
महिलाओं को अधिक वित्तीय स्थिरता और आत्मविश्वास मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी दी। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,200.97 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। यह प्रावधान योजना के प्रभावी संचालन के लिए किया गया है। इसका लक्ष्य हर पात्र महिला तक सामाजिक सुरक्षा के लाभ पहुंचाना है।