फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल अब तक 93 मरीज आए सामने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। देश के विभिन्न हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने पर पंजाब का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रदेश में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 93 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक मामले लुधियाना में दर्ज किए गए हैं।
बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने सभी जिला और उपमंडल अस्पतालों में पृथक वार्ड तैयार किए हैं। यह व्यवस्था मरीजों को तत्काल अलग रखकर उपचार देने के लिए की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सामने आए मामलों में बहुत कम मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अधिकांश मरीजों का उपचार निगरानी और आवश्यक दवाओं से पूरा किया गया। अस्पतालों को संभावित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल स्वाइन फ्लू के अधिक मामले आए हैं। इसी कारण विभाग ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव :

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, स्वाइन फ्लू के लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और सांस लेने में परेशानी इसके मुख्य लक्षण हैं। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इन सभी के लिए यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें