महत्वपूर्ण खबर सभी केंद्रों के लिए ::::
यूआरएपी रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसका पीयू, पीजीआई की रैंकिंग में सुधार
-पीयू को मिली 10वीं रैंक, पीजीआई 22वें रैंक से 18वें स्थान पर पहुंचा
- रैंक का मुख्य बेस है रिसर्च, पीयू को मिले हैं 256.99 अंक
फोटो--- पीयू भवन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाई एकेडमिक परफोर्मेंस (यूआरएपी) सोमवार की शाम को जारी कर दी गई। इस बार भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलुरु पहले स्थान पर आया है, वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी एक पायदान नीचे खिसककर 10वें स्थान पर है। पिछले साल पीयू को नौवीं रैंक हासिल हुई थी। इस बार बीएचयू को नौवीं रैंक हासिल हुई है जबकि पिछले साल उसकी रैंक दस पर थी। पीजीआईएमईआर को इस बार 18वीं रैंक हासिल हुई है जबकि पिछले साल इसकी रैंक 22 थी। जेएनयू की रैंकिंग फिर गिरी है। उसें 23वां स्थान हासिल हुआ है। पिछले साल जेएनयू 21वीं रैंक पर था। इस रैंक का मुख्य बेस रिसर्च माना गया है। रिसर्च के आधार पर ही अंक मिलते हैं। पीयू को इस बार 256.99 अंक मिले है।
वर्ष 2018-2019 की रैंकिंग जारी की गई है। इसके लिए पिछले साल डाटा एकत्रित किया गया था। हर देश अपनी यूआरएपी रैंकिंग जारी करता है। यह अरब देशों की रैंकिंग है। पहले यह रैंकिंग शिक्षक व स्टूडेंट्स के अनुपात के आधार पर जारी की जाती थी लेकिन हर देश का यह मानक अलग था। अब इसमें परिवर्तन आया और एकेडमिक परफोर्मेंस के आधार पर तय होने लगी। इसमें भी रिसर्च को शामिल किया गया। इस बार रैंकिंग एक पायदान नीचे गिरी है लेकिन इसके कारण नहीं पता हैं।
ये हैं रैंकिंग में टॉप टेन संस्थान
नाम रैंक
आईआईएससी बैंगलुरु 1
आईआईटी बांबे 2
आईआईटी खड़कपुर 3
आईआईटी दिल्ली 4
आईआईटी मद्रास 5
आईआईटी रुड़की 6
आईआईटी कानपुर 7
डीयू 8
बीएचयू 9
पीयू 10
वर्जन----
फोटो---
यूआरएपी रैंकिंग जारी हो गई है। इस बार पीयू को 10वीं रैंक हासिल हुई है। जहां भी कमियां रही होंगी उसमें सुधार किया जाएगा।
-प्रो. एम राजीव लोचन, निदेशक आईक्यूएसी पीयू