फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रशासक करेंगे दो बड़े प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


आज सीएचबी, यूटी सचिवालय के नए भवनों के निर्माण कार्य होंगे शुरू
बदनौर भूमि पूजन और नारियल फोड़कर करेंगे इनका शुभारंभ
प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां हुईं पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर बुधवार को यूटी सचिवालय और सीएबी के नए भवनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। प्रशासक नए सचिवालय भवन का भूमि पूजन करेंगे, वहीं नए सीएचबी भवन के लिए नारियल फोड़कर 11 बजे निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सेक्टर-9 में यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग का नींव पत्थर तत्कालीन सलाहकार ललित शर्मा ने रखा था। साल 2014 में यूटी की स्थायी वित्त समिति ने इस बिल्डिंग को बनाने की मंजूरी दे दी थी। इस बिल्डिंग को बनाने की शुरुआती लागत 50 करोड़ रुपये थी, लेकिन इसके निर्माण कार्य में देरी होने की वजह से गृहमंत्रालय ने बाद में इसके निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपये के करीब बजट को मंजूर किया था। पहले अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रशासन ने बिल्डिंग का काम शुरू करने का टारगेट रखा था, लेकिन काम में देरी के चलते प्रशासन ने यह डेडलाइन मिस कर दी थी।
विज्ञापन


सीएचबी की सात मंजिला इमारत में दो बेसमेंट भी होंगी
पिछले महीने ही बिल्डिंग का काम बोर्ड ने दिल्ली की एक कंपनी जीएसबीए को अलॉट किया था, जिसे बोर्ड मीटिंग में अप्रूवल दी गई थी। 50 करोड़ रुपये की लागत से सीएचबी परिसर में इस बी ब्लॉक बिल्डिंग का निर्माण होगा। इसका कवर्ड एरिया करीब 137858 स्क्वायर फुट होगा। इस सेवन स्टोरी बिल्डिंग में दो बेसमेंट भी होंगी।

एक ही भवन में आ जाएंगे सभी डिपार्टमेंट
नई बिल्डिंग का काम पूरा होने के बाद यूटी के सभी डिपार्टमेंट इसी एक बिल्डिंग में ही आ जाएंगे। इसमें एक्साइज एंड टैक्सेशन, सोशल वेलफेयर, लीगल मेट्रोलॉजी, हेल्थ, स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड और ऑफिस ऑफ ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर शामिल हैं। अभी फिलहाल ये सभी ऑफिस अलग-अलग कई अन्य बिल्डिंगों में ही चल रहे हैं।

ईको फ्रेंडली होगी नई बिल्डिंग
नए सचिवालय की बिल्डिंग को ईको फ्रेंडली बनाने के लिए कई तरह के प्रावधान करने की योजना है। इस बिल्डिंग को सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन की तर्ज पर बनाया जाना है। यह बिल्डिंग सोलर पावर प्लांट के साथ ही भूकंपीय क्षमता से निपटने में सक्षम होगी।
विज्ञापन


कंपनी को काम किया गया अलॉट
हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर राजीव सिंगला ने बताया कि जिस कंपनी को इस बिल्डिंग का काम अलॉट किया गया है, उसने पूरी तैयारी कर ली है और वह तय डेट पर इसका काम शुरू कर देगी। नई बिल्डिंग के बाद सीएचबी के दोनों ए और सी ब्लॉक इसी बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएंगे। गौरतलब है कि बोर्ड की 17 अप्रैल को चेयरमैन अजोय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई थी, जिसमें सीएचबी परिसर के बी ब्लॉक के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें