फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार वेडरों के लिए 36 सेक्टरों में 40 साइट्स तय

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार वेडरों के लिए 36 सेक्टरों में 40 साइट्स तय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहर के वेंडरों को अब ड्रा के माध्यम से जगह अलॉट की जाएगी। प्रशासन के वास्तुकार विभाग ने पहले फेज में कुल 36 सेक्टरों में 40 साइटस तय किए हैं। इनमें 10 हजार 198 वेंडर्स को जगह दी जाएगी। 40 साइटस और बायलॉज पर चर्चा करने के लिए बुधवार को स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी की बैठक हुई जिसमें प्रशासन की ओर से तय की गई साइटस पर मंजूरी दी गई। मालूम हो कि प्रशासन ने सेक्टर-1 से 6, सेक्टर-17, 19 और 22 को नो वेंडिंग जोन बना दिया है। यहां पर बैठे वेंडर्स को भी दूसरे सेक्टरों में तय साइट में शिफ्ट किया जाएगा।
मालूम हो कि नगर निगम ने एक्ट के तहत जो सर्वे किया था उसमें 21622 वेंडर्स का सर्वे हुआ था। इनमें से 2568 वेंडर्स ऐसे हैं जो कि मोबाइल है और एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में घूमते रहते हैं। इनके लिए कोई साइट तय नहीं है लेकिन इन्हें लाइसेंस दिए जाएंगे। जबकि 2405 सर्विस उपलब्ध करवाने वाले वेंडर्स शामिल हैं। नगर निगम के अनुसार यह सभी सर्विस उपलब्ध करवाने वाले वेंडर्स वहीं पर बैठेंगे जहां पर वह इस समय काम कर रहे हैं। सिर्फ उन वेडर्स को हटाया जाएगा जो कि एक्ट के अनुसार वायलेशन के खिलाफ है
विज्ञापन

इन सेक्टरों में नहीं बनाया वेंडिंग जोन
डडूमाजरा, मलोया, सेक्टर-25 भास्कर कालोनी, मौलीजागरा विकास नगर, सेक्टर-39 और सेक्टर-26 का ट्रांसपोर्ट एरिया में कोई भी वेंडिंग जोन नहीं बनाया है इसलिए मेयर ने बैठक में कहा है कि इन एरिया में भी वेंडर्स के लिए साइट्स तय की जाए ताकि बाकी बचे लोगों को यहां पर एडजस्ट किया जा सके। बैठक में मेयर आशा जसवाल ने कहा कि चंडीगढ़ के जो निवासी है उन्हें लाइसेंस जारी करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य न किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर आधार कार्ड नहीं है तो दूसरे रेजिडेंट्स सरकारी कार्ड को मंजूर किया जाए। वेंडर कमेटी के सदस्य वीएन शर्मा का कहना है कि सभी को जगह ड्रा के द्वारा ही अलाट की जाएगी।
सेक्टर-15 मंडी में एक दिन रहेगी वेंडर्स की छुट्टी
प्रशासन की ओर से सेक्टर-15 में डीएवी स्कूल के पास के ग्राउंड को वेडिंग जोन बनाया है जबकि यहां पर बुधवार को साप्ताहिक सब्जी मंडी लगती है। ऐसे में जिन वेंडर्स को यहां पर बैठाया जाएगा उनकी बुधवार को छुट्टी होगी।
विज्ञापन

सदन में चर्चा के बाद वेबसाइट पर डाले जाएंगे
30 जून को होने वाली सदन की बैठक में तय किए गए वेंडिंग जोन पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद यह वेंडिंग जोन लोगों की आपत्तियों के लिए नगर निगम की वेबसाइट पर डाले जाएंगे। जबकि सेक्टर-22 में जो इस समय वेंडर्स बैठे है वह इस सेक्टर को नो वेंडिंग जोन बनाने से नाराज है।
सेक्टर संभावित वेंडरों की संख्या साइट अलाटेड
7 ए-302 डब्ल स्टोरी बूथ मार्केट के पास
बी-13
सी-40
8 25 डब्ल स्टोरी बूथ मार्केट के पास
9 70 डब्ल स्टोरी बूथ मार्के ट के साथ
10 30 कोल डिपो के पास मार्केट में
11 20 डब्ल स्टोरी बूथ मार्केट
15 1800 अपनी मंडी की जगह
21 60 एससीएफ व स्कूटर रिपेयर शॉप के पास
23 215 शॉपिंग सेंटर की प्रपोजड साइट के पास
28 86 रेहड़ी मार्केट के पास
28 सी 54 सेमी इंडस्ट्रियल शॉप नंबर 31 के पास
29 110 रेहड़ी मार्के ट के पास
30 60 एससीओ और बूथ के पास
31 60 एससीओ और बूथ के पास
32 ए- 56 एससीओ दुकानों के पास
बी-50 निर्मान सिनेमा के पास
33 182 रेहड़ी मार्केट के पास
35 62 बूथ मार्केट के पास
36 106 पार्किंग एरिया के पास
38 180 बूथ मार्केट के पास
39 172 रेहड़ी मार्केट के पास
40 52 एससीएफ, एसीओ के पास
41 215 रेहड़ी मार्केट के पास
42 135 शॉपिंग एरिया
44 100 बूथ मार्केट के पास
45 410 रेहड़ी मार्केट के पास
46 160 सेक्टर46 डी शॉपिंग सेंटर, ग्रीन बेल्ट
47 100 बूथ मार्केट केपास
48 220 लै आउट प्लान के मुताबिक
49 210 लै आउट प्लान के मुताबिक
50 130 वी-5 रोड प्रपोजड साइट
51 210 वी-5 रोड प्रपोजड साइट
52 130 वी-4 रोड प्रपोजड साइट
53 1000 गवर्नमेंट स्कूल के पास
56 - -
धनास कॉलोनी ए-700 सर्विस शॉप के पास प्रपोजड साइट
बी-800 सर्विस शॉप के पास प्रपोजड साइट
मलोया-1 1161 शॉपिंग सेंटर के प्रपोजड साइट केपास
आईटी पार्क 562 66केवी सब स्टेशन के पास
मनीमाजरा 150 हाउसिंग काम्पलेक्स के शॉपिंग सेंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें