फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22-23 को प्री मानसून, 29 को मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
22-23 को प्री मानसून, 29 के आसपास मानसून
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इस बार मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जो संभावनाएं बन रही हैं, उसके मुताबिक मानसून तय समय से पहले पहुंच सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 21 व 22 जून को प्री मानसून की बौछारें आ सकती हैं, जबकि मानसून 27 जून के आसपास। चंडीगढ़ में 28 जून के आसपास मानसून पहुंचता है। इसमें एक से दो दिन की देरी हो जाती है। 12 जून को मानसून तेजी से बढ़ा है। पिछले साल दो जुलाई को मानसून ने चंडीगढ़ में दस्तक दी थी। जो तय समय से चार दिन देरी से पहुंचा था। सुरेंद्र पाल का कहना है कि अभी तक के जो हालात उससे तो यही अंदाजा लग रहा है इस बार तय तारीख पर मानसून आ सकता है। हालांकि सटीक जानकारी जून के तीसरे हफ्ते में पता चल जाएगा।

प्री मानसून से बढ़ेगी गर्मी
प्री मानसून से पहले गर्मी बढ़ने की संभावना है। अगले तीन दिन तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार से तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। वीरवार व शुक्रवार को 41 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा सकता है। 14 व 15 जून को हरियाणा व पंजाब में लू की चेतावनी जारी की गई है। 17 जून से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन इससे फिलहाल ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्मल से नीचे आए तापमान
पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश का असर मैदानी इलाकों में सोमवार को भी जारी रहा। रविवार रात हिमाचल के कुछ इलाकों में बारिश हुई, जिससे दिन व रात के तापमान नार्मल से नीचे दर्ज किए गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए, जबकि रविवार रात का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें