फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इम्पैक्ट मार्केट कमेटी सेक्रेटरी ने पॉलिथीन के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
किरकिरी बाद जागे अधिकारी, पॉलिथीन इस्तेमाल पर 17 के चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पॉलिथीन बैन को लेकर लगातार हो रही किरकिरी और अमर उजाला अभियान से अधिकारी हरकत में आ गए हैं। शुक्रवार को मार्केट कमेटी ने सेक्टर-26 मंडी में अभियान चलाया। मार्केट कमेटी सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार और निगम के सेनिटेशन इंस्पेक्टर की टीम ने मंडी में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहे पॉलिथीन पर कार्रवाई की। सुबह 9 से 11 बजे तक सेक्टर-26 मंडी में पॉलिथीन इस्तेमाल करने वाले आढ़तियों के चालान किए गए। टीम ने पॉलिथीन इस्तेमाल करने वाले 17 आढ़तियों के चालान किए। इसके अलावा 8 चालान सेनिटेशन के किए गए।
मार्केट कमेटी सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार ने मंडी में आढ़तियों और ग्राहकों को पॉलिथीन इस्तेमाल न करने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान न बेचें। वहीं, उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा जारी आदेशों से आढ़तियों को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये के 15 और 5000 रुपये के दो चालान
पॉलिथीन के खिलाफ शुक्रवार को मार्केट कमेटी व निगम के सेनिटेशन इंस्पेक्टर की टीम ने सेक्टर-26 मंडी में 15 आढ़तियों के 500 रुपये और 2 आढ़तियों के 5 हजार रुपये के चालान किए। इसके अलावा 8 लोगों के सफाई न रखने पर चालान किए गए।

मार्केट कमेटी सेक्रेटरी नेे सेक्टर-26 मंडी में की कार्रवाई
500-500 रुपये के 15 चालान और 5000 रुपये के 2 चालान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें