फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंचों को मिलने वाला मानदेय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंचों का मानदेय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

पूर्व सरपंच, पंच और चौकीदारों के हक में उतरी ‘आप’
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
आम आदमी पार्टी अब मौजूदा और पूर्व सरपंच, पंच और चौकीदारों के हक की लड़ाई लड़ेगी। मानदेय के बजाय वेतन बढ़ाने सहित गांवों का त्वरित विकास भी पार्टी का मुख्य मुद्दा है। इसके लिए न केवल ग्रामीणों से संपर्क किया जा रहा है, बल्कि एक महीने बाद वित्त मंत्री के निवास पर भी रोहतक में विरोध दर्ज कराएंगे। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने पत्रकारों को ये जानकारियां दी।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की ओर से शुरू की गई मुहिम को सभी जिलों में चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता मौजूदा व पूर्व सरपंच, पंच, नंबरदारों, चौकीदारों तथा पार्षदों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। सरकार, मंत्रियों के वेतन एवं भत्ते तो बढ़ाती है, लेकिन सरपंचों, पंच सहित पार्षदों को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी नहीं की गई। सरपंचों को वेतन या मानदेय के तौर पर तीन हजार रुपये मिल रहा है। पार्षदों को कम से कम 30 हजार, सरपंच को 20 हजार, पंच को दस हजार, नंबरदार को 15 जबकि चौकीदार को 10 हजार रुपये वेतन सहित अन्य सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द गांव के विकास के लिए अनुदान राशि जारी करनी चाहिए, ताकि रुके हुए कार्यों को पूरा किया जा सके। सरकार द्वारा घोषित की निर्मल गांव, आदर्श ग्राम योजना के भी विफल होने का आप नेता ने आरोप लगाया। इस अवसर पर उनके साथ सुशील मेहता, कपिल खनेजा, सुरेंद्र राठी, अनीश अग्रवाल, आशीष, अनुराधा, विजय पैतेका, मनदीप सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें