पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित कृषि भवन में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं महाकाल ब्लड सेवा ग्रुप बरवाला, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला, अमर उजाला फाउंडेशन, एग्रीकल्चर एवं फार्मर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट पंचकूला और ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया। इसमें 50 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इसका उद्घाटन एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर हरदीप सिंह आईएएस ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। एग्रीकल्चर एवं फार्मर वेलफेयर डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर बिजेंदर सिंह एचसीएस ने भी रक्तदानियों को बेज लगाकर प्रोत्साहित किया। शिविर में 25 कर्मचारियों का स्वस्थ ठीक नहीं होने की वजह से रक्तदान करने से मना कर दिया गया। वहीं भारत भूषण रजीपुर ने 129वीं बार रक्तदान किया और डिप्टी डायरेक्टर मनजीत सिंह नैन ने भी रक्तदान किया।
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग, प्रधान राकेश कुमार संगर और महाकाल ब्लड सेवा ग्रुप, बरवाला के प्रधान शुभम शर्मा ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में डेंगू की वजह से रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। आज रक्तदान शिविर में रक्तदान शिविर में डिपार्टमेंट के रामनिवास पीए, कुलदीप सिंह केयर टेकर और राहुल राणा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, दिव्या गुप्ता, मुकेश बंसल, गुलशन कुमार, गुरुप्रताप सिंह लाली एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।