फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 लोगों ने किया रक्तदान, 16 ने ली अंगदान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, ब्लड बैंक, जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ और रोटो पीजीआई चंडीगढ़ द्वारा अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर-70 मोहाली में रक्तदान/अंगदान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया और 16 ने अंगदान की शपथ ली।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन श्री शिव कांवड़ महासंघ के पैटर्न अश्विनी कुमार और त्रिशक्ति सेवा दल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत ने किया। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के पैटर्न अवतार सिंह सलारिया और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि अस्पतालों में डेंगू के बहुत मरीज आने शुरू हो गए हैं। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है। आज आयोजित शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान और 16 ने अंगदान की शपथ ली। इस मौके पर शिव कांवड़ महासंघ के लछमन सिंह रावत, सुनील सहगल, मोहिंदर कोर, गुलशन कुमार, अजय सिंह, रोटो पीजीआई से करनजोत सिंह, गुरपिंदर सिंह, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें