फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : सिरिंज पंचकूला पहुंचीं, वैक्सीन के लिए कोल्ड प्वाइंट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वर्ष 2021 में लगाई जाने वाली कोरोना वैक्सीन के लिए पंचकूला तैयार है। पंचकूला में 704 कार्टन सिरिंज आ चुकी हैं। अब कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी लगातार चल रहा है। इसके साथ ही कोविड वैक्सीन के लिए पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने कोल्ड प्वाइंट्स भी बना लिए हैं। कोविड वैक्सीन के आते ही जिले में टीकाकरण का काम शुरू हो जाएगा। कोविड वैक्सीन की ट्रेनिंग के लिए खुद जिला सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर और बड़े स्वास्थ्य अधिकारी जुट गए हैं। इसमें डॉ. अजय वर्मा, एसपीओ यूएनडीपी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मीनू सासन भी शामिल हैं। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए कोविन पोर्टल के बारे में बताया कि कोरोना वैक्सीन के दौरान सारा कार्यक्रम ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन

चार चरणों में होगा टीकाकरण
कोरोना वैक्सीन को चार चरणों में लगाया जाएगा। इसमें पहले चरण में फ्रंट लाइन अधिकारियों, दूसरे चरण में स्वास्थ्य अधिकारियों, तीसरे चरण में 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों और चौथे चरण में 50 वर्ष से कम उन लोगों को जो किसी लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए वोटिंग बूथ की तरह पोलिंग बूथ का गठन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिस तरह वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ का गठन किया जाता है, प्रोटोकॉल अपनाया जाता है। उसी तर्ज पर ही वैक्सीनेशन के लिए भी बूथ बनेंगे और टीकाकरण होगा।
अब तक मिला है यह डाटा
कोविड-19 वैक्सीन लगाने के प्रथम चरण के अंतर्गत 130 (35 सरकारी और 95 निजी) अस्पतालों में कार्य कर रहे 5710 कर्मियों का डाटा हासिल किया जा चुका है। इसमें से 5250 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। बाकी का डाटा जल्द अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

1-कोविड वैक्सीन लगाने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।
2-टीकाकरण से एक दिन पहले लाभार्थी को मोबाइल पर मैसेज आएगा।
3-इस मैसेज को दिखाने के बाद ही उनका टीकाकरण किया जाएगा।
ऐसे लगेगी वैक्सीन
कोविड वैक्सीनेशन के लिए पांच सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। हर टीम एक दिन में 100 टीके लगाएगी। एक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन के दो डोज लगेंगे। पहला डोज लगने के चार सप्ताह बाद फिर दूसरा डोज लगेगा। स्वास्थ्य कर्मियों को 30 मिनट वैक्सीन लगने के बाद निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

यह बनेगी टीम
1. वैक्सीनेटर ऑफिसर- डॉक्टर/नर्स/फार्मासिस्ट
2. वैक्सीनेशन ऑफिसर एक (पुलिस होमगार्ड या सिविल डिफेंस का व्यक्ति) जो रजिस्ट्रेशन देखेगा।
3. वैक्सीनेशन ऑफिसर दो (दस्तावेज जांच करेंगे। टीका लगने के बाद कोविन पोर्टल पर स्टेटस अपडेट करेंगे)
4. वैक्सीनेशन ऑफिसर 3 और 4 (यह दो सपोर्ट स्टाफ भीड़ आदि का प्रबंधन करेंगे)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें