फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
रक्तदान करते लोग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना महामारी के कारण आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास और अमर उजाला फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा, पंचकूला की ओर से सेक्टर 5 में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन जिला समाज कल्याण अधिकारी व घटना कमांडर डॉ. विशाल सैनी ने किया। इस दौरान 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। डॉ. विशाल सैनी ने कहा कि लोगों में भ्रम है कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी आती है। इससे कोई कमजोरी नहीं आती। सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है और साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है।
संजू शर्मा व यूकेश शर्मा ने बताया कि यह प्रसन्नता का विषय है कि आज हमारी बेटियां भी रक्तदान के मामले में लड़कों से पीछे नहीं है और स्वयं आगे आकर रक्तदान कर रही हैं। समय पर रक्त की उपलब्धता होने से अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। यदि हम रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचा सकते हैं तो इससे बड़ा उपकार नहीं हो सकता। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से शत्रुघ्न कुमार, विशाल कुवर, नीरज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें