पंचकूला। चार बदमाशों ने राजीव काॅलोनी में जॉनी और सूरज नामक दो युवकों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपियों की पहचान मौलीजागरां निवासी पल्ली, माजरी चौक निवासी संजय, साहिल और आशू के तौर पर हुई है। दोनों युवकों को पंचकूला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने जॉनी को हिमाचली ढाबा के पास चाकू मारने के बाद पीछे से आ रहे यहीं रहने वाले सूरज को रोककर चाकू से वार कर दिया। घायल के परिजनों ने बताया कि जॉनी के पेट और पीछे पीठ पर चाकू लगा है, वहीं सूरज उर्फ रविंद्र को पीठ और जांघ पर दो जगहों पर चाकू से वार किया है।