चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से चार आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
इस आदेश के तहत बदले गए 4 आईएएस अधिकारियों में अभिनव को डायरेक्टर फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स लगाया गया है जबकि मोहम्मद तैयब को डायरेक्टर ट्रेजरी एंड अकाउंट्स लगाते हुए स्पेशल सेक्रेट्री एक्सपेंडिचर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। निशा को डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन नियुक्त करते हुए सेक्रेट्री पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। गुरिंदर पाल सिंह सहोता को स्पेशल सेक्रेट्री लेबर लगाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में हरकीरत कौर चन्नी की सेवाएं हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट को देते हुए लैंड एक्विजिशन कलेक्टर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली, इंद्रपाल सिंह को डिप्टी सेक्रेट्री फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, देवदर्शदीप सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) बरनाला, जगनूर सिंह ग्रेवाल को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) पठानकोट, परलीन कौर कालेका को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) लुधियाना, जसलीन कौर को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) पटियाला, हरनूर कौर ढिल्लों को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) अमृतसर, दीपांकर गर्ग को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) रूपनगर, रविंद्र सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) मालेरकोटला, अमनप्रीत सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) तरनतारन, गगनदीप सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) मुक्तसर, रविंदर पाल सिंह संधू को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) फिरोजपुर, गुरबीर सिंह कोहली को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) मोगा, प्रीतइंदर सिंह बैंस को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) लुधियाना, बलजीत कौर को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) फरीदकोट, अमरीक सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) रूपनगर, हरजिंदर सिंह जस्सल को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) मानसा , चरणजोत सिंह वालिया को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) संगरूर, हरकंवलजीत सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) फतेहगढ़ साहिब, प्रमोद सिंगला को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज ) संगरूर, अश्विनी अरोड़ा को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) कपूरथला, किरण शर्मा को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) पटियाला, मनरीत राणा को डिप्टी सेक्रेट्री मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, अनिल गुप्ता को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) एसबीएस नगर और प्रोमिला शर्मा को असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) एसएएस नगर लगाया गया है।