फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बोर्ड की परीक्षाएं निष्पक्ष करवाने के लिए 384 उड़न दस्ते तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड की निष्पक्ष परीक्षाएं करवाने के लिए अहम फैसले लिए हैं। इस परीक्षाओं मेें 384 उड़न दस्ते तैनात किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की जाएगी। प्रदेश भर में 8.18 लाख से अधिक विद्यार्थी 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में बैठेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान नकल के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा और निगरानी के लिए व्यापक ढांचागत व्यवस्था की गई है।
प्रश्न पत्रों की रीयल टाइम ट्रैकिंग के लिए एमएटीक्यू ऐप जारी की गई है। 6,792 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जबकि 5,600 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। बैंस ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। परीक्षाओं की निगरानी करने के लिए 2,469 सुपरिंटेंडेंट और 3,193 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट तैनात किए गए हैं। नकल रोकने के लिए उड़न दस्तों के अलावा 111 विशेष टीमें भी नजर रखेंगी। उन्होंने कहा कि एमएटीक्यू ऐप प्रश्न पत्रों की वास्तविक समय की ट्रैकिंग, पूर्ण सुरक्षा और जीरो लीकेज रिस्क सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें