चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 360 नए केस मिले हैं, जबकि गुरुग्राम में दो मरीजों की मौत दर्ज की गई। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2170 रह गई है। इनमें से भी 2016 मरीज घरों पर ही इलाज ले रहे हैं।
इस समय केवल गुरुग्राम में ही सबसे अधिक 172 केस मिले हैं। शेष 21 जिलों में 50 से नीचे ही आंकड़े हैं। फरीदाबाद में 33, हिसार में 36 और पलवल में 26 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा फतेहाबाद में एक भी नया केस नहीं मिला है।